सारंगढ़। आत्मानंद विद्यालय छींद में भाजपा नेता भरत जाटवर ने मुख्य अतिथि की आसंदी से ध्वज फहराया और उपस्थित छात्र-छात्राओं को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में जानकारी देते हुए कहा कि – गणतंत्र दिवस सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, संविधान की ताकत और लोकतंत्र की जीत का उत्सव है । 26 जनवरी का दिन हमें अपने वीरों , संविधान निर्माताओं की याद दिलाता है। आप सभी देश वासियों को 77 वें गणतंत्र दिवस की आनंदमय बधाई व शुभ कामनाएं आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छिंद में भरत जाटवर प्रदेश प्रभारी छात्रावास अजा मोर्चा ने भारतीय ध्वज को फहराते हुए सलामी दिये । कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल के शिक्षक शिक्षिका, प्राचार्य एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण (गुड्डू) यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर… - August 1, 2026
- आजादी के दशकों बाद भी बदहाल “देवरहा”मुक्तिधाम और पक्की सड़क के लिए तरस रहे ग्रामीण, सीईओ को सौंपा ज्ञापन… - August 1, 2026
- ‘जुर्माने का रिचार्ज’ खत्म होते ही फिर शुरू हुआ ‘खनन उत्सव’?बरमकेला में प्रशासन की लाचारी पर माफिया भारी!12 लाख का ‘टोल टैक्स’ चुकाकर फिर पटरी पर लौटा डोलोमाइट सिंडीकेट..सात एकड़ जमीन गायब, पर साहब लोगों की आंखें अब भी बंद! - August 1, 2026




