सारंगढ़ । विकासखण्ड के शाप्रा. शाला दहिदा में पदस्थ राज्यपाल पुरस्कृत प्रियंका गोस्वामी के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस पर उल्लास मेला का आयोजन किया गया यह आयोजन नवभारत साक्षरता उल्लास कार्यक्रम के तहत किया गया । जिला सारंगढ़ को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने की लहर चल पड़ी है । 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षरों को साक्षर बनाना इसका लक्ष्य है । यह योजना 100% साक्षरता के लक्ष्य के साथ, स्वयंसेवा के माध्यम से बुनियादी शिक्षा और जीवन कौशल सिखाती है। इस अवसर पर विविध आकर्षक स्टॉल नवसाक्षरों द्वारा लगाया गया । प्रधान पाठक प्रियंका गोस्वामी, असरिता टोप्पो,संजय कुमार मिश्रा, सरपंच सहसराम जांगड़े सभी पंच इस भव्य आयोजन हेतु डीईओ जेआर डहरिया, नोडल अधिकारी मुकेश कुर्रे, जिला रिसोर्स पुरुषोत्तम स्वर्णकार , आर एल कोशले बीईओ व सभी अधिकारी ने दहिदा साक्षरता उल्लास केंद्र को बधाईयाँ प्रेषित की हैं ।

- ग्राम विकास में अब विज्ञान और सहभागिता का जोर… - October 1, 2026
- सियान के संगवारी में बुजुर्गों संग बच्चों की सजी अनोखी चौपाल… - October 1, 2026
- सियान बोझ नहीं, समाज की जड़ हैं… सम्मान और सहारे की जरूरत… - October 1, 2026
