सारंगढ़–बिलाईगढ़, । कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने शनिवार को बरमकेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, आईपीडी, एक्स-रे कक्ष, ऑपरेशन थिएटर, लैब, स्टोर रूम तथा डिलीवरी कक्ष सहित विभिन्न विभागों का अवलोकन किया। कलेक्टर ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से सीधे बातचीत कर इलाज की व्यवस्था, दवाइयों की उपलब्धता तथा अस्पताल की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
आईपीडी वार्ड में भर्ती मरीजों से चर्चा करते हुए कलेक्टर ने पूछा कि उन्हें अस्पताल में बेहतर उपचार मिल रहा है या नहीं तथा दवाइयां अस्पताल से मिल रही हैं या बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहीं।
निरीक्षण के दौरान बीएमओ अवधेश पाणिग्राही ने कलेक्टर को अस्पताल भवन की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में बार-बार सीपेज की समस्या होती है और भवन की विद्युत वायरिंग भी काफी पुरानी हो चुकी है। इस पर कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने अस्पताल की छत पर शेड निर्माण कराने तथा विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विद्युतीकरण कार्य का स्टीमेट तैयार कर तत्काल भेजने के निर्देश संबंधित इंजीनियर को दिए, ताकि ग्रामीण यांत्रिकी विभाग द्वारा आवश्यक कार्य जल्द पूरा कराया जा सके।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान सेक्टर सुपरवाइजरों की बैठक भी ली और सभी सेक्टरों में आयुष्मान कार्ड निर्माण, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण तथा एनसीडी (नॉन कम्युनिकेबल डिजीज) कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ हर पात्र मरीज तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है।
कलेक्टर ने अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों, वाहन चालकों तथा अन्य स्टाफ को निर्देशित करते हुए कहा कि मरीजों और उनके परिजनों के साथ संवेदनशीलता और सम्मानपूर्वक व्यवहार करें, ताकि अस्पताल में आने वाले लोगों को बेहतर उपचार के साथ-साथ संतोषजनक सेवा भी मिल सके।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
