सबसे बड़ी टी20 लीग IPL में कई ऐसे मुकाबले देखने को मिले हैं जब दो बल्लेबाजों ने मिलकर रिकॉर्ड साझेदारी की और मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया है. आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और इससे पहले हम आपको उन 5 सबसे बड़ी साझेदारियों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने लीग के इतिहास में खास जगह बनाई है.

- विराट कोहली – एबी डिविलियर्स (229 रन)
आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के नाम है. दोनों बल्लेबाजों ने 14 मई 2016 को बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए गुजरात लॉयंस के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 229 रन जोड़े थे. यह साझेदारी आज भी आईपीएल की सबसे बड़ी साझेदारी मानी जाती है.
- विराट कोहली – एबी डिविलियर्स (215* रन)
इस सूची में दूसरे नंबर पर भी यही विस्फोटक जोड़ी है. 10 मई 2015 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ दोनों ने नाबाद 215 रन की साझेदारी की थी. इस पारी में दोनों बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी.
- केएल राहुल – क्विंटन डिकॉक (210* रन)
तीसरे नंबर पर केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक की जोड़ी आती है. 18 मई 2022 को लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए दोनों ने कोलकत्ता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले विकेट के लिए नाबाद 210 रन की साझेदारी की थी.
- शुभमन गिल – साई सुदर्शन (210 रन)
इस लिस्ट में नंबर चार पर शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी है. दोनों बल्लेबाजों ने 10 मई 2024 को अहमदाबाद में गुजरात टायटंस के लिए खेलते हुए चैन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले विकेट के लिए 210 रन की बड़ी साझेदारी की थी.
- शॉन मार्श – एडम गिलक्रिस्ट (206 रन)
इस एलीट लिस्ट में पांचवें स्थान पर शॉन मार्श और एडम गिलक्रिस्ट की जोड़ी है. 17 मई 2011 को धर्मशाला में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए दोनों ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 206 रन जोड़े थे.
इन रिकॉर्ड्स को देखते हुए आने वाले आईपीएल 2026 सीजन में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोई नई जोड़ी इन रिकॉर्ड्स को चुनौती दे पाती है.
- सारंगढ़:हेपेटाइटिस से बचाव का मंत्र: समय पर जांच और टीकाकरण… - July 31, 2026
- 31 जुलाई तक करें आवेदन, कृषक रत्न बनने का सुनहरा मौका… - July 31, 2026
- सारंगढ़:14 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, खुशी से खिले चेहरे… - July 31, 2026




