सारंगढ़–बिलाईगढ़। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति (अजा) मोर्चा के संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योतिलाल पटेल की अनुशंसा और अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े के मार्गदर्शन में अजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र रात्रे ने नई टीम का ऐलान किया है। इस कार्यकारिणी में मनोज बसन्त को भेड़वन–गुड़ेली मंडल अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में की गई है। साथ ही संभाग प्रभारी रामू रोहरा और जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल के निर्देशों का पालन करते हुए जमीनी स्तर पर सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी दी गई है।
मनोज बसन्त को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनकी सक्रियता, संगठनात्मक अनुभव और समाज के बीच मजबूत पकड़ से मंडल स्तर पर पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी तथा संगठन का विस्तार गांव-गांव तक होगा।
अपनी नियुक्ति पर मनोज बसन्त ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अनुसूचित जाति समाज को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने और संगठन को मजबूत करने के लिए वे पूरी निष्ठा के साथ लगातार कार्य करते रहेंगे।

- भगवान शिव पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़का आक्रोश, ‘सर्व हिंदू समाज’ ने थाने में दी शिकायत… - August 13, 2026
- 14 अगस्त को सारंगढ़ में सजेगी ‘स्वतंत्रता दौड़-2026’ की महफिल..कलेक्टर कार्यालय से खेलभाठा मैदान तक दौड़ेंगे नागरिक.. - August 13, 2026
- अवैध उत्खनन और फ्लाई ऐश डंपिंग पर जिपं अध्यक्ष ने दिए कड़े एक्शन के निर्देश…जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय की अध्यक्षता में समान्य सभा बैठक संपन्न… - August 13, 2026




