छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर स्थित हायर सेकंडरी आवासीय स्कूल में पढ़ने वालीं दो नाबालिग सहित तीन छात्राओं के गर्भवती होने का मामला सामने आया है।

इन छात्राओं के गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर उन्हें पांच महीने पहले आवासीय विद्यालय से निकाल दिया गया था।
इनमें से दो छात्राओं ने शनिवार को 12वीं कक्षा का अंतिम पेपर दिया, जबकि एक छात्रा 11वीं कक्षा में पढ़ती है।
तीनों छात्राओं का नाम आवासीय पोर्टा केबिन ( आदिवासियों के लिए बनाए गए आवासीय स्कूल ) में दर्ज बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने इन छात्राओं का गर्भवती का कार्ड भी बनाया है।
इस मामले पर अधिक्षिका का कहना है कि यह घटना उनके कार्यकाल के दौरान की नहीं है और छात्राएं लगातार अनुपस्थित रही हैं। ग्राम पंचायत की सरपंच के अनुसार, छात्राओं ने आवासीय संस्था पोर्टा केबिन, गंगालूर में रहने की बात स्वीकार की है।
- सारंगढ़ जिला अस्पताल की बड़ी उपलब्धि, 15 दिन में बना स्वास्थ्य सेवाओं का नया रिकॉर्ड… - June 19, 2026
- सारंगढ़ दौरे पर आएंगे प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, प्राकृतिक खेती, समीक्षा बैठक और योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल… - June 19, 2026
- उत्कर्ष योजना: 20 जून तक करें आवेदन, 5 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा… - June 19, 2026

