सारंगढ़: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले प्रशासनिक केंद्र SDM कार्यालय परिसर में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब परिसर के भीतर एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में मिला। घटना ने न सिर्फ कर्मचारियों को दहशत में डाल दिया, बल्कि प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बरगद के चबूतरे पर मिला शव, दफ्तर में अफरा-तफरी-

बुधवार सुबह कार्यालय खुलने के समय कर्मचारियों की नजर परिसर स्थित बरगद के पेड़ के चबूतरे पर पड़ी, जहां करीब 35 से 40 वर्ष आयु के एक पुरुष का शव पड़ा हुआ था। यह दृश्य देखते ही पूरे कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
पुलिस मौके पर, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी-
सूचना मिलते ही सारंगढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
प्रारंभिक जांच: शरीर पर बाहरी चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले
शिनाख्त अब तक नहीं: मृतक की पहचान फिलहाल अज्ञात
तकनीकी जांच: SDM कार्यालय परिसर एवं आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है
सबसे बड़ा सवाल:
सुरक्षा में चूक या कोई साजिश?
SDM कार्यालय जैसे संवेदनशील और सुरक्षित माने जाने वाले परिसर में किसी अज्ञात व्यक्ति की मौत कई सवाल खड़े करती है—
क्या मृतक रात में यहां शरण लेने आया था?
क्या यह प्राकृतिक मौत है या किसी साजिश का हिस्सा?
क्या प्रशासनिक सुरक्षा में गंभीर लापरवाही हुई है?
पुलिस का बयान-
“शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल मामले को संदिग्ध मौत मानकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।”
— सारंगढ़ पुलिस
अगली कड़ी का इंतजार-
फिलहाल पूरे मामले पर जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है। अब सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर टिकी हैं, जिससे इस रहस्यमयी मौत से पर्दा उठ सके।
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
