सारंगढ़–बिलाईगढ़,। निराश्रित, घुमंतू तथा अवैध परिवहन से जब्त किए गए गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से गौधाम योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर जिले से किया। इस अवसर पर उन्होंने वर्चुअल माध्यम से सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सालर और सहसपानी गौधाम का भी शुभारंभ किया।
कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सारंगढ़ के समीप स्थित कंवलाझर गौधाम में देखा गया, जहां गौपूजा के साथ योजना का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत सारंगढ़ के कृषि सभापति शशि कोमल पटेल सहित उपस्थित लोगों ने गौमाता को चावल और कुमकुम से तिलक लगाकर तथा माला पहनाकर पूजा-अर्चना की और गौधाम योजना में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
इस अवसर पर उप संचालक पशुधन डॉ. महेन्द्र पांडेय, गौसेवा जिला अध्यक्ष शनिराम साहू, डॉ. जितेन्द्र मिश्रा, सदस्य नरोत्तम द्विवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रकाश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में गौसेवक और गौशाला से जुड़े लोग मौजूद रहे। कंवलाझर स्थित हरिदेव मदन मोहन गौशाला के सदस्य नंदकिशोर गोयल, प्रमोद केशरवानी, विष्णुप्रपन्न आचार्य, रमेश केडिया और श्रीनिवास वर्मा ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
इसके अलावा पीआरओ देवराम यादव, डॉ. अजय खलखो, डॉ. रामभूषण तिवारी सहित पशुधन विकास विभाग के अन्य डॉक्टर, गौशाला के गौसेवादार और चरवाहे भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि गौधाम योजना से निराश्रित और बेसहारा गौवंश को सुरक्षित आश्रय मिलेगा तथा उनके संरक्षण और देखभाल के लिए स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित होगी।

- किन पोषक तत्वों की कमी से बाल होते हैं कमजोर और डैमेज? एक्सपर्ट से जानें ये कमी कैसे होगी पूरी… - June 15, 2026
- पर्पल कलर का ये जूस बढ़ाएगा ताजगी, मिलेगी एक्सट्रा ठंडक और होंगे 4 फायदे… - June 15, 2026
- वेलकम टू द जंगल’ से ज्यादा ‘धमाल 4’ के ट्रेलर को क्यों मिल रहा ऑडियंस का शानदार रिस्पांस? फैंस ने निकाले कई लूपहोल… - June 15, 2026

