भारतीय रसोई में पराठों का एक अलग ही महत्व होता है, खासकर जब सुबह के नाश्ते की बात आती है, तो गरमा-गरम पराठों की खुशबू पूरे घर का माहौल बदल देती है. उत्तर भारत के कई हिस्सों में चने की दाल का पराठा बहुत पसंद किया जाता है, लेकिन बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में यह एक पारंपरिक नाश्ता माना जाता है.

इस पराठे की खासियत यह है कि इसमें मसालेदार चने की दाल की स्टफिंग होती है, जो इसे साधारण पराठों से बिल्कुल अलग बनाती है. यह पराठा स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर के लिए भी फायदेमंद होता है क्योंकि चने की दाल प्रोटीन और ऊर्जा से भरपूर होती है. इतनी सारी तारीफ सुनने के बाद आपका भी इस पराठे को खाने का मन बन गया होगा, तो आइए जानते हैं आप अपने घर पर कैसे बना सकते हैं यह शानदार पराठा?
स्वादिष्ट चने की दाल का पराठा बनाने के लिए जरूरी सामग्री
इस खास पराठे को बनाने के लिए आपको चाहिए;
चने की दाल-1 कप (लगभग 4-5 घंटे पानी में भिगोई हुई).
जीरा-1 छोटा चम्मच.
हींग.
अदरक और लहसुन- बारीक कटा हुआ या पेस्ट.
हरी मिर्च- 2 से 3, बारीक कटी हुई.
हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक स्वाद के अनुसार.
बारीक कटा हुआ हरा धनिया.
गेहूं का आटा.
तेल या घी पराठा सेंकने के लिए.
घर पर आसान तरीके से कैसे बनाएं चने की दाल का पराठा
सबसे पहले भीगी हुई चने की दाल को प्रेशर कुकर में थोड़ा पानी, नमक और हल्दी डालकर 2-3 सीटी तक पकाएं. ध्यान रखें कि दाल अच्छी तरह गल जाए लेकिन बहुत ज्यादा नरम या पेस्ट जैसी न बने.
अब दाल का अतिरिक्त पानी छान लें और उसे साइड में रख दें. अब एक कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें जीरा व हींग डालकर तड़का लगाएं.
इसके बाद अदरक-लहसुन और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें, फिर उबली हुई दाल डालकर कुछ मिनट तक चलाते हुए पकाएं ताकि उसकी नमी खत्म हो जाए.
इसमें अपने स्वाद के अनुसार मसाले और हरा धनिया मिलाएं, फिर मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें और मिक्सर की मदद से दरदरा पीस लें.
अब गेहूं के आटे में नमक और थोड़ा तेल मिलाकर गुनगुने पानी से नरम आटा गूंथ लें और इसे लगभग 15 मिनट ढककर रख दें.
आटे की लोई बनाकर उसमें तैयार दाल की स्टफिंग भरें और हल्के हाथों से बेलें.
गर्म तवे पर पराठे को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें. इस तरह तैयार हो जाएगा आपका स्वादिष्ट चने दाल का पराठा, जिसे आप दही आदि के साथ खा सकते हैं.
- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
