सारंगढ़ । एपीएस में 77 वाँ गणतंत्र दिवस का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पूजा अर्चना के साथ किया गया कार्यक्रम के मुख्यअतिथि डॉ अनिमेष चौधरी ,सम्माननीय अतिथि डॉ.आँचल अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सीमा कन्नौजे व महेन्द्र अग्रवाल मंचासीन रहे । अतिथि के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। राष्ट्रगान के धुन व भारतमाता के जयघोष से विद्यालय प्रांगण गुंजायमान हो रहा था। छात्र-छात्राओं ने आकर्षक परेड किया । मुख्य अतिथि ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव के बारे में बताया। महेन्द्र अग्रवाल ने संविधान पर प्रकाश डाला सदैव अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की बात कही।विद्यालयीन छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। उमंग गोयल के द्वारा शैक्षणिक सत्र 24 – 25 के दसवीं एवं बारहवीं कक्षा के टॉपर विद्यार्थियों को चेक के द्वारा स्कॉलरशिप दे सम्मानित किया । कार्यक्रम स्थल पर राजेश अग्रवाल , संजय भूषण पाण्डे के साथ पुरुषोत्तम अग्रवाल एवं श्रीमती प्रीति अवस्थी (उप प्राचार्या एपीएस) उपस्थित रहे।अंत में प्राचार्य जशबंत मिश्रा ने कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सभी को धन्यवाद ज्ञापित कियें ।

- भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण (गुड्डू) यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर… - August 1, 2026
- आजादी के दशकों बाद भी बदहाल “देवरहा”मुक्तिधाम और पक्की सड़क के लिए तरस रहे ग्रामीण, सीईओ को सौंपा ज्ञापन… - August 1, 2026
- ‘जुर्माने का रिचार्ज’ खत्म होते ही फिर शुरू हुआ ‘खनन उत्सव’?बरमकेला में प्रशासन की लाचारी पर माफिया भारी!12 लाख का ‘टोल टैक्स’ चुकाकर फिर पटरी पर लौटा डोलोमाइट सिंडीकेट..सात एकड़ जमीन गायब, पर साहब लोगों की आंखें अब भी बंद! - August 1, 2026




