मुंबई। कामकाजी लोगों को हर महीने बैंक हॉलिडे की लिस्ट का इंतज़ार रहता है। आज देशभर में भले ही बैंक सेवाएँ ऑनलाइन मोड में आ चुकी हो लेकिन कई काम ऐसे हैं जो बिना बैंक जाए हो ही नहीं पाते।

अगले महीने 1, 8, 15, 22 और 29 दिसंबर को रविवार पड़ रहा है, जिसकी वजह से देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा, 14 दिसंबर को दूसरा और 28 दिसंबर को चौथे शनिवार की छुट्टी रहेगी। इसके साथ ही 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर देश के सभी बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा एक राज्य में लगातार 3 दिन और एक राज्य में लगातार 4 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। मिजोरम में 24, 25 और 26 दिसंबर को लगातार 3 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। जबकि नागालैंड में 24 से लेकर 27 दिसंबर तक लगातार 4 दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा, मेघालय में अगले महीने 7 वीकली ऑफ के अलावा क्षेत्रीय त्योहारों के लिए 6 और छुट्टियां रहेंगी।

किस तारीख को किस राज्य में बंद रहेंगे बैंक
3 दिसंबर- गोवा
12 दिसंबर- मेघालय
18 दिसंबर- मेघालय
19 दिसंबर- गोवा
24 दिसंबर- मिजोरम, मेघालय, नागालैंड
25 दिसंबर- सभी राज्य
26 दिसंबर- मिजोरम, मेघालय, नागालैंड
27 दिसंबर- नागालैंड
30 दिसंबर- मेघालय
31 दिसंबर- मिजोरम, सिक्किम
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
