छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से अपराध का ग्राफ बहुत तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश में आए दिन चाकूबाजी, हत्या, लूट, मारपीट और दुष्कर्म जैसे कई अपराधों को आरोपी बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं। पुलिस के द्वारा बरती जा रही सख्ती के बाद भी बदमाशों में कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है। इसी कड़ी में एक बार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है।

क्या है पूरा मामला

: मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर के मुजगहन क्षेत्र में एक अधेड़ महिला के साथ तीन आरोपियों ने दुष्कर्म किया है। इस घटना के बाद महिला सेजबहार थाना पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज करवाई। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि, आरोपियों में से एक युवक ने पहले उसे कॉल करके उसके बुलाया। इसके बाद वो अपनी स्कूटी से बताए गए पते पर पहुंची। इसके बाद पीड़िता तीनो आरोपियो के साथ उनके आटो में बैठकर उनके द्वारा बताये गये जगह पर पहुंची जहां पर तीनो आरोपियो एवं पीड़िता ने एक साथ शराब पी। इसके बाद आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
: पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए, तत्काल ही जांच शुरू की और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राजू उर्फ राजीव साहू पिता स्व. धनुष साहू उम्र 21 साल, प्रेमलाल साहू पिता शिवप्रसाद साहू उम्र 29 साल, धनेश्वर निषाद पिता बोधीराम निषाद उम्र 33 साल ग्राम कांदुल के निवासी के रूप में हुई है।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
