रायगढ़- धरमजयगढ़ वनपरिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुलिया मूड़ा के पास सड़क किनारे एक नर हाथी को देख आवाजहि करने वालो में हड़कंप मच गया, वहीं सूचना के बाद हाथी मित्र दल द्वारा क्षेत्र का मुआयना किया गया।

जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ वनपरिक्षेत्र अंतर्गत दुलिया मूड़ा गांव के किनारे आज शाम करीब 6 बजे सड़क के किनारे एक नर दंतैल हाथी को विचरण करते हुए देखा गया,हाथी देख सड़क से आवाजहि करने वालों में कुछ देर के लिए हड़कंप का माहौल बन गया।वहीं बताया जा रहा है की,लोग सड़क के एक छोर से दूसरे छोर में सुरक्षा की दृष्टि से कुछ देर के लिए थम से गए।
इसी बीच जैसे ही हाथी आमद की जानकारी विभाग सहिंत हाथी मित्रदल को हुई उसके तुरंत बाद एलिफेंट की टीम चौकन्ने होते हुए हाथी लोकेशन लेने में लग गई, ताकि लोगों को गुस्सैल हाथी की आमद की जानकारी हो और लोग सतर्क हो जाएं,साथ ही किसी भी तरह की जान माल की नुकसानी न हो।
बताया जा रहा है जब हाथी सड़क पार कर राजा जंगल की ओर निकल गया, उसके बाद ही उक्त मार्ग से लोगों की आवाजाही बहल हो सकी। यहाँ बता दें विभागीय जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर करीब 53 की तादाद में हाथी विचरण कर रहे हैं जो कहीं न कहीं प्रभावित क्षेत्रवासियों के साथ साथ वन विभाग के लिए भी चिंता का विषय है।कुल मिलाकर देखा जाए तो हाथी भगाने वन विभाग के सभी कवायद ढाक के तीन पात ही साबित हो रहे हैं।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




