रायगढ़

रायगढ़ जिले में प्रशासन के लाख बंदीसों के बावजूद कोविड नियमों का उलंग्घन करना भारी पड़ रहा है। एक तरफ पुलिस तथा प्रशासन लोगों की जान बचाने खातिर सड़क पर उतर आये हैं वहीं दूसरी तरफ ऐसे लोगों की भी कमी नही जो प्रशासनिक नियमों को धता बता रहे हैं।
कोरोना का प्रकोप दिन प्रतिदिन जिले में बढ़ता ही जा रहा है। जिले के जिम्मेदार नागरिकों में कोरोना वायरस को लेकर डर का माहौल व्याप्त है। जिले के स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के सम्बंध में जानकारी साझा करते हुए बताया कि आज 687 पॉज़िटिव मरीज़ सामने आए हैं तो आज 9 मई को 13 मौत की पुष्टि की गई है। राहत वाली बात आज 920 लोगों के स्वस्थ्य होकर घर लौटने की है लेकिन अभी भी कोरोना के आंकड़े रायगढ़ वासियों के लिए चिंता व डर का सबब बना हुआ है। ज़िले में वर्तमान तारीख तक 9182 कोरोना मरीज सक्रिय हैं।
*अच्छी बात-*
आज 920 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। हॉस्पिटल से 31 होमआईसुलेशन से 889 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं।
रायगढ़ जिले में वर्तमान तारीख तक 9182 कोरोना मरीज सक्रिय हैं।
*वर्तमान रिक्त बैड की जानकारी-*
जिले में आज की स्थिति में 110 नॉर्मल बैड रिक्त हैं ऑक्सीजन युक्त 00 बैड तथा आईसीयू में 132 बैड नए मरीजों के लिए रिक्त है।
*सारंगढ़ की स्थिति-*
आज आए जांच रिपोर्ट में अन्य दिनों के मुकाबले संक्रमित मरीजों की संख्या में मामूली कमी पाई गई है। आज जारी सूची में 97 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि की गई है, जबकि कल 126 व्यक्ति संक्रमित हुवे थे।
- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

