सारंगढ़ । जिला कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश में विकास खण्ड बिलाईगढ़ के सभी शाप्रा शाला के प्रधान पाठकों की समीक्षा बैठक डीईओ डहरिया ने सेजेस स्कूल भटगांव में ली , बैठक में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला नोडल संजीव राजेत्री उल्लास कार्यक्रम के जिला नोडल जयप्रकाश कुर्रे सेजेस स्कूल भटगांव के प्राचार्य प्रियतम भारद्वाज शाप्रा शालाओं के प्रधान पाठक उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक में छात्रवृति योजना में तेजी लाने शालाओं में बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित कराने कक्षा 5 वीं बोर्ड परीक्षा में कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उनके लिए अतिरिक्त कक्षाएं चलाने तथा 26 जनवरी को उल्लास कार्यक्रम का आयोजन करने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि – कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे। सब विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिले इसका विशेष ध्यान रखें । प्रधान पाठकों को बोर्ड परीक्षा में अच्छे परिणाम लाने हेतु विद्यार्थियों को नियमित मार्गदर्शन और प्रेरणा के निर्देश दिए ।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
