केरेगांव थाना क्षेत्र के कांटा कुर्रीडीह गांव में एक तलाकशुदा महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक वेदप्रकाश मंडावी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी वेदप्रकाश मंडावी ने पहले महिला से दोस्ती की और फिर प्रेम संबंध बनाकर उसे शादी का भरोसा दिलाया। भरोसे की आड़ में युवक ने महिला से कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान महिला गर्भवती हो गई। जब उसने युवक से शादी करने को कहा तो आरोपी ने इनकार कर दिया और बात को टालने लगा।

शादी से इनकार और लगातार टालमटोल से परेशान होकर महिला ने अंततः केरेगांव थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एफआईआर दर्ज की और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
