बिलासपुर. घर से 100 मीटर दूर महिला का संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. यह घटना कोटा थाना क्षेत्र के खुरदूर गांव की है. पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक, खुरदूर गांव के खार में लोगों ने खून से लथपथ कुंवरिया बाई की लाश देखी. कुल्हाड़ी से वार कर महिला की हत्या की गई है. घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ ही सर्च डॉग की मदद भी ली.
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. घरेलू विवाद में कुंवारिया बाई की हत्या की आशंका जताई जा रही है. वहीं पुलिस की टीम गांव में रहने वाली कुंवारिया बाई की बहन और उसके बेटों से पूछताछ कर घर से गायब सदस्यों की पतासाजी कर रही है. हालांकि अब तक न तो हत्यारों के बारे में कोई जानकारी मिली है न ही हत्या के कारणों का पता चल सका है.
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
