सारंगढ़-बिलाईगढ. 8 जून 2025/राज्य शासन व स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में अतिशेष शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण के तहत शिक्षकविहीन स्कूलों में भेजा जा रहा है। विकासखंड बरमकेला के अंतर्गत प्राथमिक शाला गौरडीह और हट्टापाली में पिछले 3 साल से एक भी शिक्षक नहीं था। ऐसे में अब युक्तियुक्तकरण के तहत दो नये शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। दोनों गांव के महिला सरपंचों ने स्कूल में शिक्षक मिलने पर राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है और बच्चों के शिक्षा के लिए धन्यवाद दिए हैं।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)




