भटगांव। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस पर बड़ी जिम्मेदारी है। यही वजह है, कि पुलिस दिन रात मेहनत कर अवैध कार्य में लिप्त लोगों की धरपकड़ करने के साथ ही शहर की शांति व्यवस्था को कायम रखने के प्रयास में जुटी हुई है। रविवार को पुलिस की भटगांव शहर में फ्लैग मार्च निकाला और लोगों को संदेश दिया,कि वे भयमुक्त होकर, बिना किसी लालच और डर के वोट डालें।

शांतिपूर्ण और निर्बाध तरीके से मतदान करें – एसडीओपी

इस दौरान बिलाईगढ़ एसडीओपी विजय ठाकुर के नेतृत्व में भटगांव थाना व सलिहा थाना ओर बिलाईगढ़ थाना की संयुक्त टीम ने
भटगांव टाऊन के मुख्य सड़क और चौक चौराहों में आम लोंगों को शांतिपूर्ण और निर्बाध तरीके से मतदान करने का संदेश देते हुए फ्लैग मार्च किया । वहीं बिलाईगढ़ एसडीओपी विजय ठाकुर ने कहा कि बिलाईगढ़ के अंतर्गत जहां जहां चेकपोस्ट बनाए गये है वहां वहां भी वाहनों की आवाजाही पर पुलिस प्रशासन की नजर बनी हुई है और सघन जांच की जा रही हैं तांकि विधानसभा चुनाव में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सकें। श्री ठाकुर ने कहा कि चुनाव को प्रभावित करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाए।


हमारी टीम तैयार – थाना प्रभारी बिलाईगढ़
बिलाईगढ़ थाना प्रभारी शिव कुमार धारी ने बताया कि चुनाव को भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने की जिम्मेदारी पुलिस पर कुछ ज्यादा ही है, इसलिए हमारी पुरी टीम मुस्तैद है।
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
