छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते कहर के बावजूद लोग लापरवाही करने से नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला पेंड्रा जिले का है। जहां एक परिवार ने बिना अनुमति के ही बेटी की शादी कराई। इस दौरान कोरोना नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक साथ कई लोगों की तबीयत खराब हो गई।
जांच में पारिवारिक सदस्यों के सहित गांव के 69 लोग संक्रमित पाए गए। एक साथ 69 लोगों के संक्रमित होने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। गौरेला थाना के अंजनी गांव का यह पूरा मामला है। जिला प्रशासन ने गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।

इस मामले में तहसीलदार की शिकायत के बाद दुल्हन के पिता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कई जिलों में शादी समारोह में प्रतिबंध लगाया है। वहीं इस बड़ी लापरवाही पर अब कार्रवाई हो रही है।

- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
