पत्थलगांव – गोवध पर प्रतिबंध के बावजूद कुछ लोगों द्वारा गाय काटी जा रही है। पुलिस ने चोरी-छिपे गाय काट रहे तीन लोगों को धर दबोचा। उनके पास से गाय काटने के औजार भी बरामद हुए हैं। पत्थलगांव पुलिस ने गौमांस का व्यवसाय करने की दृष्टि से गोहत्या करने के मामले में तीन लोगो को हिरासत में लिया गया है.पुलिस ने उनके पास गोमांस भी बरामद किया है.पत्थलगांव थाना प्रभारी संत लाल आयाम के अनुसार पत्थलगांव थाना के झक्कड़पुर पट्टापारा में चन्दन साय का खेत में गाय का मांस काटने की सुचना पर प्रधान आरक्षक नसीरुद्दीन अंसारी एव कमलेश्वर वर्मा, तुलसी,मुकेश सारथि, देवसाय लकडा, शिव पैंकरा की टीम ने घेराबंदी कर तीन आरोपी सुशील तिर्की पिता चंदन साहित्य की उम्र 22 वर्ष अजय किस्पोट्टा पिता जंक्शन किस्पोट्टा उम्र 25 वर्ष मंगल साय पिता सुखराम उम्र 50 वर्ष सभी झक्कड़पुर निवासी को हिरासत में लेकर गौ वध अधिनियम के अंतर्गत तीनों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम-2004 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

- सारंगढ़ स्थापना दिवस सूना क्यों?क्या कांग्रेस विधायकों का दंश झेल रही जिले की जनता – भरत अग्रवाल - September 17, 2026
- 25 करोड़ बच्चों के सपनों को पंख देने का सेवा संकल्प..शिक्षा, प्रतिभा और समान अवसरों से गढ़ेंगे भारत का उज्ज्वलभविष्य : डीईओ एल.एन. पटेल… - September 17, 2026
- महेश यादव की रानीसागर तालाब में तैरती मिली लाश, महराजपुर गांव में शोक… - September 17, 2026
