गणतंत्र दिवस परेड में ‘धरती आबा’ झांकी ने जीता दिल..आदिवासी विकास विभाग को मिला प्रथम पुरस्कार..सांसद और विधायक के हाथों सम्मानित हुए अधिकारी; 25 जनकल्याणकारी योजनाओं की थीम पर आधारित थी भव्य झांकी..
सारंगढ़। 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला मुख्यालय सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आयोजित भव्य समारोह में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा अपनी उपलब्धियों और योजनाओं पर आधारित झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इस प्रतियोगिता में आदिम जाति विकास विभाग द्वारा प्रस्तुत की गई ‘धरती आबा’ थीम आधारित झांकी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और सार्थक संदेश के चलते प्रथम पुरस्कार पर कब्जा जमाया।
’धरती आबा’ थीम और विकास का अनूठा संगम-
विभाग द्वारा तैयार की गई इस झांकी का मुख्य उद्देश्य जिले के चिन्हित 17 गाँवों में शत-प्रतिशत हितग्राहियों तक 25 प्रमुख योजनाओं का लाभ पहुँचाने के संकल्प को प्रदर्शित करना था। भगवान बिरसा मुंडा के ‘धरती आबा’ के विजन को आधुनिक विकास की योजनाओं से जोड़कर जिस खूबसूरती से दिखाया गया, उसने दर्शकों और निर्णायक मंडल का मन मोह लिया।
अतिथियों ने प्रदान किया ‘प्रथम पुरस्कार’ का शील्ड-
समारोह के मुख्य अतिथियों—रायगढ़ सांसद श्री राधेश्याम राठिया, सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े और कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने संयुक्त रूप से आदिवासी विकास विभाग की टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। विभाग की ओर से सहायक आयुक्त श्री बद्रीश सुखदेवे, कनिष्ठ लेखाधिकारी श्री शिवकुमार महिलांगे और खंड प्रभारी श्री विमल कुमार अजगल्ले ने यह सम्मान ग्रहण किया।
टीम वर्क और कड़ी मेहनत का परिणाम-
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों में भारी उत्साह देखा गया। सहायक आयुक्त व कनिष्ठ लेखा अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में इस झांकी को तैयार करने में पूरी टीम ने जी-जान लगा दी थी। झांकी निर्माण में मुख्य रूप से:
विमल कुमार अजगल्ले (सारंगढ़), संतराम धृतलहरे, महेंद्र चौहान और विजय टंडन का सक्रिय योगदान रहा।
साथ ही श्रीमती हेमलता जोल्हे, श्रीमती उर्मिला अजगल्ले, हेमंत सिदार, दिनेश डनसेना, संतोष अग्रवाल, अजय विश्वकर्मा, संजीव बंजारे, गोविंद साहू, तानसेन जोल्हे, मुकुंद पहाड़े, रोहित सिदार, जुगल किशोर मंथन, दिनेश अनंत, रामकुमार जांगड़े और रोहित साहू की मेहनत ने झांकी को जीवंत बनाया।
विभागीय गौरव की लहर-
प्रथम पुरस्कार प्राप्त होने के बाद सहायक आयुक्त बद्रीश सुखदेवे ने कहा कि यह पुरस्कार विभाग के हर उस कर्मचारी की जीत है जो जमीनी स्तर पर आदिवासियों के कल्याण के लिए काम कर रहा है। यह सम्मान हमें भविष्य में और भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।
- IIM रायपुर में सारंगढ़ के जनप्रतिनिधियों ने सीखे सुशासन के गुर..नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक कौशल का हुआ विकास..5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न: जिला पंचायत सदस्य शिवकुमारी साहू समेत अन्य सदस्यों ने प्राप्त किया विशेष मार्गदर्शन… - January 28, 2026
- गणतंत्र दिवस परेड में ‘धरती आबा’ झांकी ने जीता दिल..आदिवासी विकास विभाग को मिला प्रथम पुरस्कार..सांसद और विधायक के हाथों सम्मानित हुए अधिकारी; 25 जनकल्याणकारी योजनाओं की थीम पर आधारित थी भव्य झांकी.. - January 28, 2026
- “वोट की ताकत ही लोकतंत्र की असली शक्ति”: जिपं सभापति वैजयंती लहरे..राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सभापति ने याद दिलाया संवैधानिक अधिकार.. - January 28, 2026
