सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 5 महिलाएं और 4 पुरुष नक्सली शामिल हैं. ये सभी नक्सली लंबे समय से सीतानदी क्षेत्र में सक्रिय थे.

कई लीडर हो चुके हैं ढेर
नक्सलियों के खिलाफ प्रदेश में जबरदस्त अभियान चल रहा है. इसी अभियान के तहत नक्सली मारे जा रहे हैं या फिर सरेंडर को मजबूर हो रहे हैं. अब तक कई बड़े कैडर के नक्सली सरेंडर कर चुके हैं और मारे भी गए हैं. ऐसे में बचे हुए नक्सली भी सरेंडर को मजबूर हो रहे हैं. नक्सलियों को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है. धमतरी में आईजी अमरेश मिश्रा और एसपी सूरज सिंह परिहार के सामने 9 सक्रिय नक्सलियों ने एक साथ आत्मसमर्पण किया है.
हथियार भी सौंपे
सरेंडर के दौरान नक्सलियों ने थ्री-नॉट-थ्री राइफल समेत अन्य हथियार भी पुलिस को सौंपे हैं. बताया जा रहा है कि आत्मसमर्पण करने वाले ये नक्सली कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं और इन पर लाखों रुपये का इनाम घोषित था. थोड़ी देर के बाद पुलिस अफसर प्रेसवार्ता करेंगे. जिसमें कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.
- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
