छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर है. यहां 52 नक्सलियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के अफसरों के सामने सरेंडर कर दिया है. इन पर एक करोड़ रुपये से ज्यादा का इनाम घोषित है.

मुख्य धारा में लौटने पर अफसरों ने इनका स्वागत भी किया है. 15 दिनों में 170 से ज्यादा नक्सली यहां सरेंडर कर चुके हैं.
अभियान से मिल रही है सफलता
दरअसल नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है. इसी के तहत बस्तर के अलग-अलग क्षेत्रों में या तो नक्सली एनकाउंटर में मारे जा रहे हैं, या फिर हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने को मजबूर हो रहे हैं. इसी अभियान का नतीजा है कि बीजापुर में एक बार फिर से बड़ी संख्या में नक्सलियों का सरेंडर हुआ है. गुरुवार को यहां 52 नक्सलियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के अफसरों के सामने आकर सरेंडर किया है.
जनताना सरकार के अध्यक्षों ने भी किया सरेंडर
इधर पुलिस के सामने जिन 52 नक्सलियों ने हथियार डाले हैं, उनमें बड़े कैडर के भी नक्सली है. इनमें नेशनल पार्क एरिया कमेटी के जनताना सरकार के 7 अध्यक्षों ने भी सरेंडर किया है. जिन 52 नक्सलियों ने सरेंडर किया है उन पर एक करोड़ 45 लाख रुपये का इनाम घोषित है. बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव ने कहा कि सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर नक्सली लगातार सरेंडर कर रहे हैं. आज फिर से 52 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया है. इन सभी का हम स्वागत करते हैं.
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
