थाना प्रभारी प्रमोद यादव की सतर्कता से सरिया पुलिस को बड़ी सफलता…सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोटरसाइकिल से गांजा तस्करी करते 2 आरोपी गिरफ्तार, 7.25 किलो गांजा जब्त…
सारंगढ़-बिलाईगढ़।
जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल से गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा, एक पल्सर मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 2 लाख 35 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
दिनांक 07 जनवरी 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि उड़ीसा से गांजा लेकर एक काले-नीले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 11 BG 4857) सरिया की ओर आ रही है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने अपनी टीम के साथ सरिया थाना के सामने मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर मोटरसाइकिल को पकड़ा।
तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल में पीछे बैठे व्यक्ति के बैग से 07 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम-
रमा कुमार खांडे, उम्र 34 वर्ष,अजय कुमार दिवाकर, उम्र 28 वर्ष
दोनों निवासीसोनबरसा, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा बताया। आरोपियों ने गांजा उड़ीसा के बरगढ़ जिले से लाकर जांजगीर-चांपा जिले में बिक्री हेतु ले जाना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सरिया में अपराध क्रमांक 08/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव की सक्रियता, सूझबूझ और नेतृत्व की विशेष भूमिका रही। साथ ही प्र0आर0 सुरेंद्र सिदार, आरक्षक ताराचंद, लक्ष्मी पटेल, दिलीप स्नेही, दिगंबर, मुकेश कश्यप, साइबर सेल प्रभारी रामकुमार मानिकपुरी, कृष्णा डनसेना, दीपक मैत्री एवं समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
सरिया पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के कारोबार में लिप्त तत्वों में हड़कंप मचा है और पुलिस की सख्त छवि और अधिक मजबूत हुई है।
- छत्तीसगढ़:नकली सोना देकर 10 लाख रुपये की ठगी: खुदाई में गोल्ड मिलने का झांसा देकर रची थी साजिश, दो गिरफ्तार… - March 15, 2026
- पापमोचनी एकादशी पर जरूर करें इस कथा का पाठ, मिलेगा व्रत का पूरा फल… - March 15, 2026
- घर पर बनाएं बिहार का पारंपरिक चने की दाल का पराठा, देसी डिश खाकर सभी करेंगे तारीफ… - March 15, 2026
