सारंगढ़ । एपीएस में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हाइट्स का सफल आयोजन हुआ । द्वितीय दिवस के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में संजय कन्नौजे जी कलेक्टर एवं विशिष्ट अतिथि चन्द्रदेव राय पूर्व विधायक , संजय भूषण पाण्डेय अध्यक्ष जिपं मंचासीन रहे अतिथियों के द्वारा माता सरस्वती के तैलचित्र के समक्ष पूजा कर दीप जला कार्यक्रम का श्री गणेश कियें । विद्यालयीन छात्राओं के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया ।राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । एचएम श्रीमती एकता शुक्ला मेम के स्वागत उद्बोधन के पश्चात शिप्रा नंदे के द्वारा स्वागत नृत्य की प्रस्तुति दी गई । कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने अपने उद्बोधन में शिक्षा के साथ संस्कार , नैतिकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास में माता – पिता के योगदान को महत्वपूर्ण बताया । विद्यालय संरक्षक राजेश अग्रवाल एवं अजेश पुरुषोत्तम अग्रवाल ने भी उद्बोधन दिए । विद्यालय के प्राचार्य जशबंत मिश्रा ने विद्यालयीन गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन कियें । विद्यालयीन बच्चों के द्वारा नृत्य , गीत, कविता, नाटक, एकांकी, मूक अभिनय आदि विविध विधाओं के माध्यम से कला का प्रदर्शन कियें । छात्र छात्राओं को कलेक्टर डॉ संजय के द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया, अंत में प्राचार्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

- खाटू श्याम जी के 12 नाम और उनका अर्थ: क्यों कहलाते हैं ‘हारे का सहारा’ और ‘शीश के दानी’ - June 17, 2026
- बाजार जैसी क्रीमी आइसक्रीम अब बनेगी घर पर, बस खर्च करना होंगे सिर्फ 40 रुपए… - June 17, 2026
- हर व्यक्ति को रोजाना चाहिए लगभग 80 ग्राम प्रोटीन, जानें डाइट में क्या शामिल करने से होगी पूर्ति… - June 17, 2026

