स्किन ग्लो और डिटॉक्स के लिए पिएं बीटरूट ड्रिंक, नोट कर लें बनाने का आसान तरीका…
आज की भागदौड़ वाली लाइफ, बढ़ते स्ट्रेस और अनहेल्दी खानपान का असर सबसे पहले हमारी स्किन और बालों पर दिखाई देता है। चेहरे का ग्लो कम हो जाता है। इसके साथ में बॉडी में थकान महसूस होने लगती है।
ऐसे में शरीर को अंदर से क्लीन रखने और स्किन को नेचुरल ग्लो देने के लिए हेल्दी डिटॉक्स ड्रिंक काफी मददगार साबित हो सकते हैं। बीटरूट से बना एक खास डिटॉक्स ड्रिंक बॉडी से टॉक्सिन्स बाहर निकालने के साथ-साथ इम्यूनिटी मजबूत करने और स्किन के ग्लो बढ़ाने में हेल्पफुल माना जाता है।
बीटरूट डिटॉक्स ड्रिंक के फायदे
बीटरूट के डिटॉक्स ड्रिंक को तैयार करने के लिए कई जरूरी पोषक तत्वों को इस्तेमाल किया जाता है। इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और ओमेगा 3 फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह स्किन के ग्लो को बढ़ाने, बालों को हेल्दी बनाने और बॉडी में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी सहायक माना जाता है। रोजाना इस ड्रिंक को पीने से शरीर को अंदर से ताजगी महसूस होती है।
बीटरूट डिटॉक्स ड्रिंक बनाने के लिए जरूरी सामग्री
इस हेल्दी ड्रिंक को तैयार करने के लिए कुछ आसान सामग्री की जरूरत होती है। इसके लिए एक मीडियम साइज बीटरूट पतले स्लाइस में काट लें। इसके साथ 8 से 10 पुदीना की पत्तियां, एक छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक, एक बड़ा चम्मच नींबू का रस, एक छोटा चम्मच चिया सीड्स और एक गिलास पानी की जरूरत होती है।
बीटरूट डिटॉक्स ड्रिंक बनाने का तरीका
इस ड्रिंक को बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास पानी में बीटरूट के कटे हुए स्लाइस डाल दें। इसके बाद इसमें पुदीना की पत्तियां, कद्दूकस किया हुआ अदरक, नींबू का रस और चिया सीड्स मिला दें। अब इस मिक्चर को अच्छी तरह मिलाकर करीब दो घंटे के लिए ढककर रख दें, ताकि सभी पोषक तत्व पानी में अच्छे से घुल जाएं। दो घंटे बाद यह हेल्दी डिटॉक्स ड्रिंक पीने के लिए तैयार हो जाएगा। इसे दिन में एक बार या फिर पूरे दिन में धीरे-धीरे भी पिया जा सकता है। रोजाना इस डिटॉक्स ड्रिंक को पीने से बॉडी को भरपूर ताजगी मिलती है।
- जबरदस्त स्वाद और पोषण का गज़ब कॉम्बिनेशन है मखाना खीर, इस तरीके से करें तैयार… - March 16, 2026
- स्किन ग्लो और डिटॉक्स के लिए पिएं बीटरूट ड्रिंक, नोट कर लें बनाने का आसान तरीका… - March 16, 2026
- Dhurandhar से भी तगड़ी है ये स्पाई थ्रिलर, 1500 करोड़ का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर रचा था इतिहास… - March 16, 2026
