सारंगढ़ । जगतगुरु , कामद गिरि पीठाधीश्वर परम पूज्य रामस्वरूप आचार्य द्वारा कहें जा रहें रामायण कथा के श्रवण हेतु संवेदनशील जिला कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे कार्यक्रम स्थल बरमकेला ब्लॉक के ग्राम देवगांव पहुंचें । आयोजित श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जगतगुरु रामस्वरूप आचार्य को शॉल श्रीफल भेंट करते हुए आशीर्वाद लियें । इस अवसर पर आचार्य श्री ने रामायण के आदर्श , मर्यादा , सेवा व सामाजिक समरसता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि – रामायण मानव जीवन को सही दिशा देने वाला ग्रंथ है ।कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कथा आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि – ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है । इस दौरान एसडीएम वर्षा बंसल, डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
