सारंगढ़। नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा और सड़क पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से जिले के यातायात एवं पुलिस विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में संयुक्त दल ने शहर में विशेष जांच अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की।
जांच के दौरान कार और मोटरसाइकिल चालकों को रोककर दस्तावेजों और सुरक्षा नियमों की जांच की गई। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, सीट बेल्ट नहीं लगाने, तीन सवारी बैठाने सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस ने धारा 194 बी (1), 50/177, 130, 122, 128, 179, 112 और 115 के अंतर्गत कुल 18 प्रकरण दर्ज करते हुए लगभग 13 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की। पुलिस ने वाहन चालकों को भविष्य में नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी।
इस अभियान में यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक जितेन्द्र चन्द्रा, उप निरीक्षक सम्मेलाल सोनवानी, प्रधान आरक्षक मुकेश साहू, आरक्षक अक्षय रात्रे और सनसाई तिग्गा सक्रिय रूप से शामिल रहे। पुलिस विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करें ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

- भगवान शिव पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़का आक्रोश, ‘सर्व हिंदू समाज’ ने थाने में दी शिकायत… - August 13, 2026
- 14 अगस्त को सारंगढ़ में सजेगी ‘स्वतंत्रता दौड़-2026’ की महफिल..कलेक्टर कार्यालय से खेलभाठा मैदान तक दौड़ेंगे नागरिक.. - August 13, 2026
- अवैध उत्खनन और फ्लाई ऐश डंपिंग पर जिपं अध्यक्ष ने दिए कड़े एक्शन के निर्देश…जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय की अध्यक्षता में समान्य सभा बैठक संपन्न… - August 13, 2026




