सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नर दंतैल हाथी की करंट लगने से हुई मौत के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जांच में सामने आया कि, आरोपी ने अपने खेतों की सुरक्षा के नाम पर अवैध रूप से बिजली प्रवाहित कर रखी थी, जिसकी चपेट में आकर हाथी की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रतापपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत करंजवार गांव में कुछ दिनों पहले एक नर दंतैल हाथी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले की जांच में खुलासा हुआ कि, हाथी की मौत बिजली के करंट से हुई थी।

करंट की चपेट में आकर हाथी की मौत
वन विभाग की जांच में पता चला कि, गांव के ही निवासी रामलाल ने अपने खेतों के आसपास अवैध तरीके से बिजली का करंट प्रवाहित कर रखा था ताकि जंगली जानवर फसलों को नुकसान न पहुंचा सकें। इसी दौरान जंगल से निकलकर खेत की ओर पहुंचे नर दंतैल हाथी उस करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रामलाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
रेंजर और वनपाल को कारण बताओ नोटिस जारी
वहीं इस घटना में विभागीय लापरवाही सामने आने पर वन विभाग ने संबंधित बीट गार्ड को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में रेंजर और वनपाल को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि, अवैध रूप से खेतों में बिजली प्रवाहित करना गंभीर अपराध है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- सारंगढ़:दहिदा स्कूल का शानदार प्रदर्शन: 100% रिजल्ट के साथ लहराया सफलता का परचम, प्रतिभा भारती बनी टॉपर… - May 2, 2026
- अवैध महुआ शराब पर कड़ी कार्रवाई: गोड़म में दबिश, 24 लीटर कच्ची शराब जब्त—आरोपी गिरफ्तार… - May 2, 2026
- श्रम का सम्मान, देश का अभिमान: मजदूर दिवस पर जिपं अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने श्रमिकों के बीच बांटी खुशियां - May 2, 2026
