छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाने के साथ तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन घंटे के भीतर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उनमें बलरामपुर, जशपुर, कोरबा, रायगढ़, सूरजपुर और सरगुजा शामिल हैं। विभाग ने बताया कि इन इलाकों में बादल गरजने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। अचानक बदले मौसम के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग ने लोगो से की ये अपील
मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचने और बिजली कड़कने के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। मौसम के इस बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है, वहीं किसानों और आम नागरिकों को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
- सारंगढ़:हेपेटाइटिस से बचाव का मंत्र: समय पर जांच और टीकाकरण… - July 31, 2026
- 31 जुलाई तक करें आवेदन, कृषक रत्न बनने का सुनहरा मौका… - July 31, 2026
- सारंगढ़:14 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, खुशी से खिले चेहरे… - July 31, 2026




