रायगढ़। इन दिनों गुडेली से बरगढ़ और सरायपाली क्षेत्र के लिए दर्जनों बिना रायल्टी वाले गिट्टी गाड़िया फर्राटे भर रहे है जिससे अधिकारी बेखबर है ।रोजाना बगैर रायल्टी के गुडेली के क्रेशरों से सैकड़ो टन डोलोमाइट का अवैध परिवहन किया जा रहा है ।
बताना लाजमी है कि गुडेली के क्रेशर प्लांटो से परिवहन कर्ता हाइवा वाहनों में गिट्टी लोड कर गोड़म नवरंगपुर फर्सवानी के रास्ते बँधापाली होते हुए बरमकेला होकर बरगढ़ की ओर जा रही है वही बँधापाली से सरायपाली की ओर जाने वाली वाहनों को भी आसानी से देखा जा सकता है जिसमे बिना रायल्टी के गिट्टी का परिवहन बेख़ौफ़ किया जा रहा है।

शाम ढलते ही सक्रिय हो जाते है परिवहन कर्ता…

अधिकारियों के आंख में धूल झोंकने की नियत से खनिज संपदा के लुटेरे अपनी सभी डोलोमाइट (गिट्टी) से भरी वाहनों को शाम ढलते ही रवाना कर देते है जिसे रात के अंधेरे में बॉडर पार कराया जाता है वही बँधापाली के निवासियों की माने तो इस मार्ग से रोजाना गिट्टी से भरे हाइवा वाहने बरमकेला और सरायपाली की ओर जाते देखे जाते है ।
क्या कहते है एसडीएम..
इस संबंध में एसडीएम नन्दकुमार चौबे का कहना है कि खनिज के अवैध परिवहन को रोकने के लिए कड़े रुख अपनाए जाएंगे । गोड़म से बँधापाली तक कड़ी निगरानी रखी जायेगी ।जिससे बगैर रॉयल्टी गिट्टी परिवहन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई किया जाएगा।
- रेड़ा भाटापारा में गूंजेगा भक्ति का स्वर: 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य शुभारंभ 3 मई से… - May 2, 2026
- सारंगढ़:दहिदा स्कूल का शानदार प्रदर्शन: 100% रिजल्ट के साथ लहराया सफलता का परचम, प्रतिभा भारती बनी टॉपर… - May 2, 2026
- अवैध महुआ शराब पर कड़ी कार्रवाई: गोड़म में दबिश, 24 लीटर कच्ची शराब जब्त—आरोपी गिरफ्तार… - May 2, 2026
