बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में पलारी थाना क्षेत्र के छेरकाडीह गांव में शौच के लिए गई युवती के साथ एक युवक ने हाथ पैर बांधकर दुष्कर्म किया। अपने आपको बचाने के लिए युवती ने जब मदद की गुहार लगाई तब आवाज सुनकर आसपास की महिलाएं उसकी मदद के लिए दौड़ीं।
महिलाओं को आता देख दुष्कर्मी मौके से भाग निकला। तब वहां मदद को पहुंची महिलाओं ने युवती के बंधे हाथ पैर को खोला। फिर परिजनों के साथ जाकर युवती ने घटना की रिपोर्ट पलारी थाने में दर्ज कराई। रिपोर्ट मिलते ही आरोपी को पलारी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। गांव में इस तरह की वारदात से ग्रामीण अचंभित और आक्रोशित हैं।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)




