सारंगढ़। जिले के बरमकेला नगर में देर रात एक और भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। एक सप्ताह के भीतर आग लगने की यह तीसरी घटना है, जिससे इलाके में दहशत और नाराज़गी का माहौल है। इस बार आग की चपेट में नगर का प्रसिद्ध केक एंड क्रीम स्वीट सेंटर आ गया, जहां अचानक लगी आग ने दुकान के भीतर रखा महंगा सामान जलाकर राख कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात दुकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की। काफी मशक्कत और सामूहिक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
आगजनी में दुकान के भीतर लगी महंगी मशीनें, काउंटर, फर्नीचर और अन्य सामग्री पूरी तरह जल गई। प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है।
लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराज़गी भी देखने को मिली। नागरिकों का कहना है कि जिले में पर्याप्त फायर ब्रिगेड वाहनों की सुविधा नहीं है। यदि समय पर दमकल वाहन उपलब्ध हो जाता तो नुकसान काफी हद तक कम किया जा सकता था।
घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है। संबंधित विभाग द्वारा आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। लगातार हो रही घटनाओं ने नगर की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
