एसपी के सख्त निर्देश और थाना प्रभारी के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई…महानदी में नाव से शराब तस्करी नाकाम, 135 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार…
सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के कड़े निर्देश और सरिया थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए महानदी के रास्ते उड़ीसा से शराब तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय द्वारा जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध शराब की खरीदी-बिक्री और परिवहन में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय तथा उप पुलिस अधीक्षक सुश्री संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में थाना सरिया प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
दिनांक 16 मार्च 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि महानदी में नाव के माध्यम से उड़ीसा के महुलपाली घाट से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब लेकर एक व्यक्ति ग्राम तोरा की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने महानदी घाट किनारे ग्राम तोरा में घेराबंदी कर दी।
कुछ ही देर में एक व्यक्ति नाव से आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम वीरेंद्र माझी, पिता कीर्तन माझी, उम्र 32 वर्ष, निवासी महुलपाली थाना रेंगाली जिला झारसुगुड़ा (उड़ीसा) बताया। तलाशी लेने पर नाव में रखी पांच बोरियों से 750 पाउच अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसमें प्रत्येक पाउच में 180 एमएल शराब भरी हुई थी। कुल मिलाकर 135 लीटर अवैध शराब जिसकी कीमत करीब 27 हजार रुपये आंकी गई।
पुलिस ने गवाहों के समक्ष शराब और घटना में प्रयुक्त नाव (कीमत लगभग 20 हजार रुपये) को जब्त कर लिया। इस प्रकार कुल 47 हजार रुपये की सामग्री जप्त की गई। आरोपी के खिलाफ थाना सरिया में अपराध क्रमांक 52/2026 के तहत धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, प्रधान आरक्षक मोहन गुप्ता, भोजराम नट तथा आरक्षक दिलीप स्नेही, दिगंबर पटेल, ताराचंद, लक्ष्मी पटेल, सूरज सिदार सहित पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।
पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी की सक्रियता से हुई इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है और पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।
- बरमकेला में आग का तांडव: हफ्ते भर में तीसरी आगजनी..‘केक एंड क्रीम’ स्वीट सेंटर जलकर खाक,लाखों का नुकसान… - March 16, 2026
- एसपी के सख्त निर्देश और थाना प्रभारी के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई…महानदी में नाव से शराब तस्करी नाकाम, 135 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - March 16, 2026
- सारंगढ़ में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकराई, चालक की मौके पर मौत.. - March 16, 2026
