जशपुर। वन विभाग के सामने एक अजीबोगरीब स्थिति तब पैदा हो गई जब जशपुर वन मंडल के पत्थलगांव वन अधिकारी कृपा सिंधु पैंकरा के समक्ष हाथी के हमले में मारे गए एक व्यक्ति की पत्नी होने का दावा करने के लिए एक-दो नहीं बल्कि छह महिलाएं एक साथ सामने आ गईं।

यह मामला तब सामने आया जब पिछले दिनों बालाझार ग्राम पंचायत के चिमटापानी गांव में एक किसान की हाथी के हमले से मौत हो गई। इस घटना के बाद वन विभाग की टीम जब जनहानि मुआवजे के लिए कागजी कार्रवाई करने मृतक के गांव पहुंची, तो वहां छह महिलाओं ने मुआवजा राशि पर अपना हक जताते हुए दावा किया कि वे सभी मृतक की पत्नी हैं।
इनमें से कुछ महिलाओं ने पंच और सरपंच द्वारा जारी किए गए प्रमाण पत्र भी दिखाए, जबकि कुछ ने मृतक के साथ रहने और मंगलसूत्र पहनने की तस्वीरें भी पेश कीं। इस जटिल समस्या को देखते हुए वन अधिकारी कृपा सिंधु पैंकरा ने सभी महिलाओं को सक्षम अधिकारी से विवाह का प्रमाण पत्र लाने को कहा है, ताकि सही हकदार को मुआवजा राशि दी जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी महिला आवश्यक दस्तावेज लाने में सफल होगी, उसी के पक्ष में मुआवजा राशि के लिए मामला तैयार कर उच्च अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
- अगले 5 दिन आफत की बारिश! 16 से 20 जून तक इन राज्यों में मौसम विभाग का भयंकर अलर्ट, चलने वाली हैं तूफानी हवाएं… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ सरकार ने मॉनसून से पहले दूर-दराज़ के अबूझमाड़ इलाके में राशन का स्टॉक जमा कर लिया है… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ : युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में… - June 16, 2026

