बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के पुलिस कप्तान ने ड्यूटी में घोर लापरवाही बरतने वाले 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. इन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई के दौरान घोर लापरवाही बरतने का आरोप है.

इसकी शिकायत मिलने के बाद एसपी वैभव बैंकर ने एसआई, प्रधान आरक्षक, आरक्षक समेत 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है.
जिन पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लिया गया है, वह सभी राजपुर थाने में पदस्थ थे. बताया गया कि 12 जून को थाना राजपुर के सामने मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई की जा रही थी. इस दौरान एसआई, प्रधान आरक्षक, आरक्षक समेत 6 पुलिसकर्मियों ने घोर लापरवाही बरती. इस मामले में पुलिस अधिक्षक ने निलंबन की कार्रवाई करते हुए कहा कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं किए जाएंगे.
देखें आदेश की कॉपी :-

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़ में ‘सेवा संकल्प’ की नई पहल, हर बच्चे तक पहुंचेगी शिक्षा.. - September 18, 2026
- सारंगढ़ की संतोषी के लिए महतारी वंदन बनी उम्मीद की किरण… - September 18, 2026
- सारंगढ़ में हजारों दीयों से जगमगाया माई नाथलदाई मंदिर, सेवा संकल्प में दिखी श्रद्धा और जनभागीदारी की रोशनी… - September 18, 2026
