छत्तीसगढ़ में जल्द ही आबकारी आरक्षकों के 200 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार किया जा रहा था, जिसे अब पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा इन पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। आबकारी विभाग ने व्यापम को रिक्त पदों की सूची और आरक्षण वर्गवार विवरण भेज दिया है। जल्द ही परीक्षा तिथि और आवेदन प्रक्रिया की घोषणा की जाएगी।
सरकार द्वारा विभिन्न आरक्षित श्रेणियों के लिए सीटों का आवंटन किया गया है। इससे सभी वर्गों के उम्मीदवारों को समान अवसर मिलेगा। प्रदेश में आबकारी आरक्षक के पदों पर भर्ती की मांग काफी समय से की जा रही थी। बेरोजगार युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर होगा।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
