बालोद.जिले में युवक और युवती की आत्महत्या का मामला सामने आया है. दोनों के शव फांसी के फंदे से लटके मिले. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. दोनों प्रेमी बताए जा रहें हैं.

घटना को लेकर हड़कंप मच गया है. पूरा मामला संजारी चौकी क्षेत्र के भीमपुरी गांव का है.
जानकारी के मुताबिक, घटना होली के दिन की बताई जा रही है. युवक लोमेश साहू और नाबालिग युवती एक दूसरे से प्यार करते थे. आत्महत्या से पहले दोनों ने एक साथ रंग गुलाल भी खेला. नाबालिग देवरी थाना क्षेत्र की रहने वाली थी. घटना के बाद पुलिस दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच में जुट गई है.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
