रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों द्वारा लगातार फसलों को नुकसान पहुंचाए जाने से नाराज ग्रामीणों ने एकजुट होकर सड़कों पर उतर आए और चक्काजाम कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि रायगढ़ वनमंडल के घरघोड़ा रेंज में पिछले कुछ दिनों के दौरान 70 से अधिक हाथियों की मौजूदगी है जो लगातार उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं.

जानकारी अनुसार रायगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले अमलीडीह सुमड़ा, पंडरीपानी छर्राटांगर 4 से 5 गांव के सैकड़ो ग्रामीणों ने आज सुबह 11 बजे से भारी संख्या में एकजुट होकर अमलीडीह गांव के पास मुख्य मार्ग में चक्का जाम शुरू कर दिया और फिर सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई. गांव के ग्रामीणों ने बताया कि घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में 70 से 80 हाथियों का दल पिछले कुछ समय से लगातार विचरण कर रहे है. हाथियों का दल अमलीडीह, भालूमार, सुमड़ा, पंडरीपानी, बैहमुडा सहित लगे गाँव में लगभग 50 एकड़ से अधिक जमीन में लगी धान कि फसल को चैपट कर दिए है.
ग्रामीणों का कहना था कि फसल चैपट होने के कारण किसानों को भारी आर्थिक हानि उठाना पढ़ा है आर्थिक हानि के कारण आक्रोषित किसानों ने मुआवजा कि मांग को लेकर आज सुबह से अमलीडीह में चक्का जाम कर दिया है चक्का जाम में पुरुषों के साथ महिला भी शामिल रही. गांव के ग्रामीणों ने यह भी कहा कि पिछले दिनों तीन हाथियों की मौत हो जाने के बाद से रात होते ही लगातार क्षेत्र में लाईट बंद कर दी जा रही है, जिससे उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
