बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले के गिरौदपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम दर्रा में मंगलवार को रामशंकर साहू की हत्या कर दी गई। मामले गिरौदपुरी पुलिस ने घटना में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्राम दर्रा निवासी सुभाष कुमार साहू ने पुलिस चौकी गिरौदपुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके चाचा रामशंकर साहू को गांव के ही कुछ व्यक्तियों ने गाली-गलौज कर पत्थर से बुरी तरह पीटा। गंभीर रूप से घायल रामशंकर साहू को सुभाष और उसके परिजनों ने कसडोल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हत्या की वजह आपसी रंजिश
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों और मृतक के बीच पहले से विवाद था। बताया गया कि मृतक रामशंकर पर आरोप लगाया गया था कि वह आरोपी पप्पू साहू के भाई को शराब पिलाकर बिगाड़ रहा था। इसी बात को लेकर चारों आरोपियों ने मिलकर रामशंकर साहू की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया है।
आरोपियों के नाम-
- कृष्ण कुमार साहू (38 वर्ष)
- राजेश कुमार साहू उर्फ़ पप्पू साहू (34 वर्ष)
- उमेश कुमार साहू (32 वर्ष)
- रविशंकर साहू (28 वर्ष) गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है ।
- मेहनतकशों को मिला सम्मान: मजदूर दिवस पर श्रमिकों के चेहरे खिले, अभामा महिला सम्मेलन की अनोखी पहल… - May 2, 2026
- फ्लाइएश ओवरलोडिंग पर बड़ा एक्शन: 4 वाहनों से 1.26 लाख वसूली, 20 अन्य पर भी चली कार्रवाई… - May 2, 2026
- 16-17 मई को होगा भाजपा का मेगा प्रशिक्षण वर्ग, तैयारी बैठक में दिखा जबरदस्त उत्साह… - May 2, 2026
