तिरुपति जा रही बस में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 9 लोगों की हुई मौत; 15 से अधिक घायल…

कोलार के पास शुक्रवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहा एक ट्रक ने सवारियों से भरी बस में टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि सवारियों को लेकर यह बस बेंगलुरु से तिरूपति की यात्रा पर जा रही थी।
वहीं इस हादसे में अभी तक 9 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि हादसे में 15 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। साथ ही राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। पुलिस की टीम घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम कर रही है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
