नेपाल में कूदरत ने कहर बरपाया है. नेपाल में लैंडस्लाइड ने ऐसी तबाही मचाई कि चीख-पुकार मच गई. नेपाल में भूस्खलन की वजह से यात्रियों से भरी 2 बसें त्रिशूली नदी में बह गईं.
इन दो बसों में सवार 63 लोग लापता बताए जा रहे हैं. फिलहाल, रेस्क्यू टीम मौके पर है और बचाने की जंग जारी है.

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई एक बस वीरगंज से काठमांडू तो दूसरी बस गौर से काठमांडू जा रही थी. आश्रित राजमार्ग पर भूस्खलन की वजह से ही यह हादसा हुआ है. नारायणघाट और मुग्लिंग के बीच की यह घटना सुबह 3.30 की है. इस हादसे में कई के मारे जाने की संभावना है. मरने वालों में कई भारतीय भी शामिल हैं.
चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव के मुताबिक, ‘प्रारंभिक जानकारी की मानें तो दोनों बसों में बस चालकों सहित कुल 63 लोग सवार थे. भूस्खलन के कारण बसें सुबह करीब 3:30 बजे त्रिशूल नदी में बह गईं. हम घटनास्थल पर हैं और सर्च अभियान चल रहा है. लगातार बारिश के कारण लापता बसों की तलाश में हमें दिक्कत आ रही है.’
- सारंगढ़:नाबालिगों पर सख्ती, सड़क सुरक्षा पर बड़ी पहल: एसपी सुनील शर्मा की मुहिम से जिले में अनुशासन की नई मिसाल… - July 30, 2026
- छत्तीसगढ़:8 माओवादियों ने डाले हथियार, पुलिस के सामने किया सरेंडर; लच्छू और रंगा जैसे कुख्यात भी शामिल… - July 30, 2026
- छत्तीसगढ़ के स्कूल में अजीब सजा! टीचर ने छात्र से हिंदी-इंग्लिश में 200 बार लिखवाई मां की गाली, जांच के आदेश… - July 30, 2026




