कमरे में लड़की के साथ थे गुरुजी, दरवाजा खटखटाने लगा पूरा गांव, कर दी पिटाई…
वैसे तो गुरु-शिष्य का रिश्ता बहुत ही बड़ा होता है. लेकिन गुरु या शिष्य कभी-कभी इस रिश्ते को कलंकित करने का भी काम करते हैं. ऐसा ही एक शर्मनाक घटना बिहार के मोतिहारी जिले से आई है, जहां शिक्ष को रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ा गया।
जिले के घोड़ासहन प्रखंड के एक सरकारी शिक्षक ने समाज को कलंकित करने का काम किया है. वहीं गुरु जी के गन्दा चेहरा सामने आने के बाद लोगों ने उनकी पिटाई कर दी, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
बताया जा रहा है कि आरोपी झरौखर थाना क्षेत्र के एक विद्यालय में बतौर शिक्षक कार्यरत है और अपने विद्यालय के ही आठवीं क्लास की छात्रा के साथ रंगरिलिया मनाते रंगे हाथों पकड़ा गया, जिसके बाद लोगों ने शिक्षक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. शिक्षक की पहचान अठमोहान निवासी राकेश कुमार बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि शिक्षक उक्त आठवीं की छात्रा को कई माह से बहला-फुसला कर घोड़ासहन अवस्थित अपने डेरा के अलावा विभिन्न स्थानों पर ले जाता था. जिसको लेकर मोहल्ले वाले पहले से नाराज थे.
उक्त दिन भी आठवीं की छात्रा उक्त शिक्षक के डेरा पर गयी थी. इस बात की भनक जब मोहल्ले वाले को लगी तो मोहल्ले वालों ने शिक्षक को रंगे हाथ छात्रा के साथ पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं शिक्षक ने जब भागने की कोशिश की तो लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. किसी तरह शिक्षक ने दूसरे के घर में घुसकर अपनी जान बचाई. इधर सूचना पर पहुंचे छात्रा के पिता द्वारा भी छात्रा को भी पीटने की बात कही जा रही है. शिक्षक पहले से शादीशुदा है, जबकि छात्रा नाबालिक है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. वही इस तरह के मामला संज्ञान में आने के बाद घोड़ासहन के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने शिक्षक पर कारवाई करते हुए स्पष्टीकरण की मांग की है.
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
- कोसीर में नकली नोटों का खेल बेनकाब, 2 आरोपी गिरफ्तार… - October 29, 2026
