देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई अब लोगों को एफडी पर ज्यादा कमाई का ऑप्शन दे रहा है। बैंक ने एफडी पर मिलने वाली नई ब्याज दरों का ऐलान कर दिया है, जो आपकी इनकम को बढ़ाने में मदद करेगा। अगर आप भी एफडी से बढ़िया कमाई करना चाहते हैं तो भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) अब आपको बढ़िया तोहफा देने जा रहा है।

बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक नई दरें आज बुधवार 15 मई 2024 से लागू हो गई हैं। एसबीआई ने 2 करोड़ से कम की एफडी स्कीम पर 75 बेसिस प्वाइंट्स तक की बढ़ोतरी कर दी है। एसबीआई ने 2 करोड़ रुपए से कम की एफडी पर ब्याज दरों में 0.75 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। इससे अब अगर आपको किसी अवधि की एफडी पर 5 प्रतिशत ब्याज मिल रहा था, तो अब आपको ये 5.75 प्रतिशत मिलेगा।
एसबीआई की एफडी पर ब्याज दरें
— 7 दिन से 45 दिन तक की अवधि के लिए एफडी पर सामान्य लोगों को 3.5 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को अब 4 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।
— 46 दिन से 179 दिन तक की एफडी पर सामान्य लोगों को अब 4.75 प्रतिशत की जगह 5.5 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। सीनियर सिटीजंस के लिए ब्याज दर 6 प्रतिशत होगी।
— 180 दिन से 210 दिन की अवधि के लिए अब ब्याज दर 5.75 प्रतिशत नहीं बल्कि 6 प्रतिशत होगी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ये 6.5 प्रतिशत होगी।
— 211 दिन से लेकर एक साल से कम की अवधि तक की एफडी पर लोगों को पहले 6 प्रतिशत ब्याज मिलता था। अब ये 6.25 प्रतिशत होगा। सीनियर सिटीजंस के लिए ये 6.75 प्रतिशत होगा।
— 1 साल से लेकर 2 साल से कम की अवधि के लिए अब ब्याज दर 6.8 प्रतिशत होगी। सीनियर सिटीजंस के लिए ये 7.3 प्रतिशत होगी।
— इसके अलावा 2 साल से अधिक लेकिन 3 साल से कम की अवधि के लिए नई ब्याज दर 7 प्रतिशत, 3 साल से अधिक लेकिन 5 साल से कम की अवधि के लिए 6.75 प्रतिशत और 5 साल से लेकर 10 साल तक की एफडी के लिए ब्याज दर 6.5 प्रतिशत होगी।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
