राजस्थान। बढ़ते सोशल मीडिया का क्रेज हर किसी को अपनी ओर खिंचे पड़ा है। आम लोगों तो छोड़ों पुलिस वाले भी लाख मनाही के बाद भी वर्दी में रील्स बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी बीच राजस्थान पुलिस ने मंगलवार को अपने कर्मियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की, जिसके मुताबिक उन्हें वर्दी में सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो, रील या स्टोरी पोस्ट करने से परहेज करने की नसीहत दी गई है, जो पुलिस के काम से जुड़े नहीं हैं। इस एडवाइजरी का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर पुलिस कर्मियों को सख्त विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

राजस्थान पुलिस महानिदेशक यूआर साहू की ओर से सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिये गये हैं। डीजीपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों के लिए वर्दी में अपने वीडियो, रील और स्टोरी पोस्ट करना या अपलोड करना नियमों के खिलाफ है, जिनका पुलिस के काम से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे विभाग की गरिमा और छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। कंट्रोलिंग ऑफिसर ऐसे पोस्ट करने वाले कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।
वर्दी में नुचित सामग्री प्रसारित करना अनुशासनहीनता का संकेत
डीजीपी की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि ‘पुलिस की वर्दी जनता के प्रति प्रतिबद्धता, समर्पण और जवाबदेही का प्रतीक है। हमें इसका उपयोग करते समय अत्यधिक सावधानी और गंभीरता बरतनी चाहिए।’ डीजीपी यूआर साहू ने निर्देश में कहा है कि ‘सोशल मीडिया पर वर्दी में अनुचित सामग्री प्रसारित करना न केवल अनुशासनहीनता का संकेत है, बल्कि यह जनता के बीच विश्वास को भी कमजोर करता है।’
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
