राजस्थान के कोटा में शादी के महज 22 दिनों के बाद दूल्हे की लाश नदी में तैरती हुई मिली। युवक की पहचान कोटा में रहने वाले 22 साल के रिंकू के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने उनके ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। रिंकू के छोटे भाई सागर ने रिंकू की पत्नी, सास, ससुर और परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

रिंकू के छोटे भाई सागर ने पुलिस में रिपोर्ट लिखवाया है कि भैया की शादी 22 दिन पहले ही हुई थी। शादी में भी भाभी के परिवार के लोगों ने कुछ ऊच नीच की थी। लेकिन उस समय जल्दी में शादी हो गई। लेकिन शादी के दो दिन बाद ही भाभी के परिवार की महिलाएं आई और भाभी को अपने साथ ले गई। कुछ दिन के बाद फोन आया और कहा गया कि जब तक 7 तोला सोना और मकान को दुल्हन के नाम नहीं किया जाता तब तक वह वापस नहीं लौटेगी। सागर ने पुलिस को बताया कि भैया ने कुछ दिन पहले भाभी के परिवार को 200000 रुपए दिए थे। इसके लिए अपनी गाड़ी गिरवी रखी थी, साथ ही दादा के कुछ चेक भी रखे थे। तब जाकर यह 200000 रुपए का इंतजाम हुआ था। इसका खुलासा कुछ दिन पहले जब हुआ तब पैसे मांगने वाले लोग घर पहुंचे थे।
परिवार में मचा कोहराम
परिवार का कहना था शादी वाले दिन से ही रिंकू टेंशन में था। लेकिन किसी को पता नहीं था वह इतना बड़ा कदम उठाएगा। फिलहाल परिवार में कोहराम मचा हुआ है। रिंकू की पत्नी और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने सुसाइड के लिए उकसाने, मानसिक प्रताड़ना करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
