भिलाई। भिलाई में एक बार फिर बाइक पर रोमांस करते हुए कपल का वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने एक्शन लिया। वायरल वीडियो में जिस बाइक पर युवक और युवती सवार थे। उसके नंबर के आधार पर खोज की गई और आज शाम पेरेंट्स को बुलाकर ट्रैफिक पुलिस ने 4 हजार रुपये का चालन भी काट दिया।
बता दें कि कल रात बाइक की टंकी पर उल्टे बैठकर एक कपल सेंट्रल एवेन्यू की सड़क पर रोमांस करते नजर आ रहा था। किसी ने इनका वीडियो वायरल कर दिया और वह वीडियो पुलिस तक जा पहुंचा। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने लड़के और लड़की के साथ उनके पेरेंट्स को भी थाने बुलाया और फटकार लगाई ।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- काले चावल से किसानों की बदलेगी तकदीर, 35 हजार रुपये क्विंटल तक मिलेगा दाम… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आज सभी स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला… - October 29, 2026
- मानिकपुर के किसान खीरसागर पटेल को मिला उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान… - October 29, 2026
