रेप और छेड़छाड़ के कड़े कानून बनाए गए हैं। बावजूद इसके ऐसी घटना कम होने के बजाए और बढ़ते ही जा रहे हैं। लगातार दरिंदे नाबालिग व महिलाओं को हवस का शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही मामला राजधानी रायपुर से सामने आया है। जहां नाबालिग के साथ गैंगरेप किया गया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला जयस्तंभ चौक स्थित मल्टीलेवल पार्किंग का है। जहां मल्टीलेवल पार्किंग के गार्ड समेत तीन लोगों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप किया। तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान अविनाश बेहरा,सिकंदर जैन, गौरव के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि घटना 19 सितंबर की है। जहां देर रात 17 साल की नाबालिग को तीनों आरोपियों ने गैंगरेप किया। घटना के बाद नाबालिग ने अपनी बड़ी बहन के साथ जाकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। घटना के बाद गोलबाजार पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
- सारंगढ़:हरेली के चलते जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक निरस्त, अब अगले बुधवार होगा शिविर… - August 11, 2026
- ‘सक्षम सारंगढ़’ की नई उड़ान: चार दिव्यांगजनों को मिला स्वरोजगार का सहारा, प्रशिक्षण सामग्री पाकर बनेंगे आत्मनिर्भर… - August 11, 2026
- “सारंगढ़ में 15 हजार स्वामित्व कार्ड तैयार, मंत्री वर्मा ने हितग्राहियों को सौंपे अधिकार अभिलेख”… - August 11, 2026




