शुक्रवार को मोहाली में खेले गए एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ भारत ने तीन वनडे मैच की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली है।
भारतीय गेंदबाजी में जहां मोहम्मद शमी ने 5 विकेट लेकर कमाल किया तो वहीं गिल (74) और रितुराज (71) की सलामी जोड़ी ने भारत की जीत की मजबूत नींब रखी। इसके बाद रही बची कसर को सूर्यकुमार यादव (50) और कप्तान केएल राहुल (58 नाबाद) ने पूरा कर भारतीय टीम को जीत दिला।

इस मुकाबले में भारत को ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 50 ओवर में जीत के लिए 277 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 48.4 ओवर में हासिल कर लिया। भारतीय सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 131 गेंदों में 142 रनों की पार्टनरशिप कर भारत की जीत को मजबूत करने का काम किया।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सिंगारपुर (जोगिडिपा) में ₹4 लाख की लागत से बनी ‘अदृश्य’ सीसी रोड, चश्मा लगाकर ढूंढ रहे ग्रामीण! - October 6, 2026
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासनिक कामकाज का नया बंटवारा, 8 अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारियां… - October 6, 2026
- शक्ति कलश के साथ सारंगढ़ में गूंजा युग निर्माण का संदेश… - October 5, 2026
